जमानिया। एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के 26727 उपभोक्ता लाभ उठा सकते है । इसके अलावा विद्युत चोरी में पकड़े गये 1257 उपभोक्ता भी इस छूट का लाभ ले सकते है।
अधिशासी अभियंता हेमंत राव ने बताया कि विद्युत सब डिविजन में करीब 76423 उपभोक्ता है।

जिसमें से 26727 उपभोक्ताओं का दस हजार से ऊपर का बकाया है। जिसमें से करीब 2376 लोगों ने ओटीएस का लाभ लिया है। लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में लोग ओटीएस का लाभ लेने से वंचित है। वही विद्युत चोरी के करीब 1257 उपभोक्ता है। जिसमें से 152 उपभोक्ता ही लाभ लिए है। ये संख्या भी काफी कम है। इसको बढ़ाने के लिए विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को फोन से सूचित कर योजना के बारे में बताया जा रहा है। इसके साथ ही एसडीओ‚ जेईई गांव–गांव में कैंप लगाकर तथा मीटर रिडर बिल निकालते समय मुहर लगा कर योजना के प्रचार प्रसार कर रहे है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को बिजली बिल में छूट देने के लिए आठ नवंबर से ओटीएस योजना की शुरुआत की गई थी। जिसका पहला चरण 30 नवंबर को समाप्त हो गया है, दूसरा एक से 12 दिसंबर तक चलेगा और तीसरा 16 से 31 दिसंबर तक चलेगा। बताया कि अभी दूसरा चरण चल रहा है और उपभोक्ता इसका लाभ ले रहे है लेकिन अभी बड़ी संख्या में लोग इसके लाभ से वंचित है। उन्हें नोटिस भी भेजी जा रही है ताकि योजना का लाभ ले सकें।

