Tuesday, September 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरएक मुस्त समाधान योजना के तहत बिजली बिल 01 दिसम्बर से 31दिसंबर...

एक मुस्त समाधान योजना के तहत बिजली बिल 01 दिसम्बर से 31दिसंबर कर सकेगे जमा

जमानियां। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सुविधा प्रदान करने के लिए बकाया बिल से संबंधित एकमुश्त समाधान योजना लागू की है। जिसकी लाभ लेने के लिए विद्युत उपभोक्ता सोमवार को बिजली का बिल जमा करने के लिए लंबी कतार में खड़े रहे।

 

बता दें कि योगी सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। बिजली उपभोक्ताओं को सुविधा देने के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की है। यह योजना 08 नवम्बर से 31 दिसम्बर 2023 तक है। एसडीओ विद्युत वितरण अधिकारी विजय कुमार ने मीडिया से भेट वार्ता में बताया की योजना का पहला चरण 08 से 30 नवम्बर रहा दूसरा चरण 01 दिसम्बर से 15 दिसम्बर और तीसरा चरण 16 दिसंबर से 31 दिसम्बर तक चलेगा। इस योजना के अन्तर्गत घरेलू उपभोक्ताओं तथा किसानों का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्हें सरचार्ज में 100 प्रतिशत की छूट दी गई है। और अधिकतम 12 किस्तों में अपने बकाए राशि के भुगतान की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि योजना के अन्तर्गत विद्युत चोरी के प्रकरणों में भी उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान या किश्तों के माध्यम से भुगतान की सुविधा दी गई है। उपभोक्ताओं को 15 दिसम्बर तक बकाये के पूर्ण भुगतान पर सरचार्ज राशि में 100 प्रतिशत तक की छूट है। और इस दौरान बकाए राशि को 12 किस्तों में जमा करने पर 90 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके पश्चात पूर्ण भुगतान पर 80 प्रतिशत और 12 किस्तों में भुगतान पर 70 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसी प्रकार एक किलोवाट से अधिक भार वाले घरेलू उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान के साथ किस्तों में भुगतान के दो विकल्प दिए गए हैं। 30 नवम्बर तक अपने बकाये का पूर्ण भुगतान पर 90 प्रतिशत की छूट, तीन किस्तों में भुगतान पर 80 प्रतिशत की छूट और 06 किश्तों में भुगतान पर 70 प्रतिशत की छूट मिलेगी। बिजली बिल के भुगतान के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। और इसका लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं की काफी भीड़ जुट रही है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !