Tuesday, September 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबररेलवे स्टेशन बाजार मे अतिक्रमण करने को लेकर 12 दुकानदारों के विरुद्ध...

रेलवे स्टेशन बाजार मे अतिक्रमण करने को लेकर 12 दुकानदारों के विरुद्ध हुई कार्यवाही

जमानिया। रेलवे स्टेशन बाजार मे 12 दुकानदारों के खिलाफ अतिक्रमण करने को लेकर रविवार को पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। जिससे दुकानदारों में खलबली मची रही।

बता देकी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि स्टेशन बाजार के गांधी चौक, गल्ला मंडी व राधा कृष्ण रोड पर दुकानदारों द्वारा सड़क पटरी पर जो अतिक्रमण किया गया है उससे आए दिन राहगीरी को बहुत सारी समस्या का सामना करना पड़ता है । जिन्हें कई बार मौखिक रूप से चेतावनी दी गयी थी। बावजूद इसके अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिससे बाजार में प्रतिदिन जाम की समस्या बनी रहती है। जिसको ध्यान में रखते हुए 12 दुकानदारों पर कारवाई की गयी है। बताया कि सड़क पटरी पर अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई चलती रहेगी। ज्ञात हो कि बीते शनिवार की शाम कोतवाली परिसर में अतिक्रमण व जाम की समस्या को लेकर पुलिस प्रशासन व व्यापारियों के बीच बैठक की गई थी। जिसमें स्पष्ट रूप से दुकानदारों को सड़क पटरी पर अतिक्रमण न करने के लिए कहा गया था। जिसके बाद पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गई है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !