Tuesday, September 1, 2026
Homeक्राइमसक्रिय चोरों ने फिर स्टेशन बाजार स्थित एक सैलून की दुकान...

सक्रिय चोरों ने फिर स्टेशन बाजार स्थित एक सैलून की दुकान को बनाया निशाना

जमानिया (गाजीपुर) स्टेशन बाजार स्थित उप डाकघर के सामने एक सैलून की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। दुकान के रखे गल्ले से हजारों रुपए कैश व सामान चोरी कर फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सैलून मालिक मुo रोशन पुत्र मुo अनीस ने बताया कि वे प्रतिदिन की तरह हम शुक्रवार की रात को करीब 9 बजे सैलून बंद कर घर चले गए और शनिवार को हम लोग सैलून की दुकानें बंद रखते है। वही जब रविवार को सुबह 8 बजे हम अपने सैलून पर पहुंचे तो आश्चर्यचकित रह गए दुकान के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी जब दुकान के अंदर गए तो गल्ले से 30 हजार रुपए नकद और लगभग 5 हजार का दुकान का सामान चोरों द्वारा चुराया गया है। वही इस घटना के संबंध में रेलवे स्टेशन चौकी इंचार्ज ने बताया कि चोरी की लिखित सूचना प्राप्त हुई है जांच की जा रही है उचित कार्यवाही की जाएगी।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !