जमानिया (गाजीपुर) कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित पटखौलिया मोहल्ला निवासी गायत्री के ऊपर शुक्रवार की देर रात करीब 9 बजे तेजाब फेंकने का आरोप फिर से लगाया गया जिसके बाद महिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची।

जहां से उसे गाजीपुर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जमानिया स्टेशन के पटखौलिया मोहल्ला निवासी गायत्री देवी ने बताया कि देर शाम वह घर के पीछे खेत में शौच के लिए गई थी। इसी बीच पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका मुंह दबा कर उसके ऊपर तेजाब डाल दिया। जिसके बाद वह खेत में लोटने लगी और कुछ आराम मिलने के बाद 108 सहित पुलिस विभाग को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गायत्री को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लेकिन विचित्र बात यह है कि गायत्री देवी ने बयान में कहा की मेरे ऊपर जब तेजाब फेंका गया तो मैं खेत में लोटने लगी खेत में पानी भरा था लेकिन मौके पर उनके शरीर पर कही मिट्टी और पानी उनके शरीर पर नही लगा था खेत में लोटने के बाद कपड़ा और शरीर मिट्टी से लिपटा होता है। वही डॉक्टर रवि रंजन ने बताया कि उपचार हेतु आई गायत्री देवी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र आने के बाद कर्मचारियों और मेरे साथ अभद्र व्यवहार और गाली गलौच की गई लेकिन उसके बाद भी उपचार किया गया और उसे महिला चिकित्सक न होने के कारण गाजीपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन गायत्री जिला अस्पताल नहीं गई और अपने घर लौट गई। सुबह शनिवार की सुबह गायत्री ने जिला अस्पताल पहुंच कर अपना इलाज कराया। बता दे कि गायत्री द्वारा जिन लोगों पर आरोप लगाया जा रहा है उनके साथ उनका पुराना जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि गायत्री देवी द्वारा कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। सूचना मिली थी‚ जिस पर जांच कराई जा रही है। जांच स्पष्ट हो जाने पर ही कारवाही की जाएगी । वही यह भी बता दे की गायत्री देवी द्वारा कुछ दिन पूर्व भी इस तरह कुछ लोगो पर आरोप लगाया था । लेकिन जांच में वह फर्जी पाया गया जानकारी के अनुसार इनके द्वारा पुराने जमीनी विवाद को लेकर षड्यंत्र रचकर निर्दोष लोगो को फसाने का काम किया जा रहा है । इनके द्वारा इस प्रकार का कृत्य पहले भी कई बार किया जा चुका है जिसमे आरोप सिद्ध नही हुआ है।

