Tuesday, September 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरग्राम सभा फुल्ली जनकल्याण समिति का किया गया गठन

ग्राम सभा फुल्ली जनकल्याण समिति का किया गया गठन

जमानिया (गाजीपुर) क्षेत्र के फूली ग्राम सभा स्थित दुर्गा मंदिर पर ग्रामीणों द्वारा बैठक कर सोमवार को ग्राम सभा फुल्ली जनकल्याण समिति का गठन किया गया। जिसमें पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया है।

आयोजित बैठक में अध्यक्षता कर रहे वकार अहमद सिद्दीकी ने कहा कि ग्राम कि सामाजिक स्थिति में सुधार सहित ग्रामीणें के कल्याण के लिए समिति का बनाया जाना है। जिस पर सर्वसम्मति से ग्राम सभा फुल्ली जनकल्याण समिति बनाया गया। जिसमें अध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय‚ उपाध्यक्ष संजय सिंह यादव‚ संतोष कुमार श्रीवास्तव‚ महामंत्री हरिशंकर राजभर‚ तोहिद उर्फ गुड्डू ‚ कोषाध्यक्ष लल्लन गुप्ता‚ रामजी जायसवाल‚ संगठन मंत्री मनोज कुमार सिंह‚ अनिल कुमार सिंह का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इस दौरान नव चयनित अध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि समिति द्वारा गरीब‚ असहाय ग्राम सभा के लोगों का हर प्रकार से आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग किया जाएगा। उन्होंने गांव के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि गांव के लोगों के साथ हर समय समिति कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी। कहा कि यह राजनीतिक संस्था नहीं है और ही किसी पार्टी से इस संस्था का कभी सहोकार रहेगा। जिसके बाद माला पहना कर सदस्यों का स्वागत कर मिठाइ बांटी गई। इस अवसर पर अनिल पाण्डेय‚कमरुद्दीन राइ्रन‚ राजकुमार यादव‚ मुन्ना गुप्ता‚ टीपू श्रीवास्तव‚ नागेन्द्र पाण्डेय‚ विजय नारायण कुशवाहा‚ गणेश गुप्ता उपस्थित रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !