जमानिया (गाजीपुर) तहसील परिसर स्थित बार सभागार में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संबंधित हापुड़ जिले में हुए अधिवक्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता पर चर्चा की गई ।

वही बैठक की अध्यक्षता कर रहे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोरख नाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान समय में अधिवक्ताओं के साथ हो रहे घटना और अपराध में बढ़ोतरीया हो रही है। हापुड़ जनपद में निहत्थे अधिवक्ताओं पर पुलिस विभाग के द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज करना तथा गाजियाबाद के अधिवक्ता की हत्या करना प्रदेश में इस तरह की घटना आये दिन की जा रही है। इस तरह हत्या‚ जान लेवा हमले आदि की हम लोग घोर निन्दा करते है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ हो रहे इस तरह के कृत्य पर शासन प्रशासन द्वारा भी कोई कार्रवाई नही हो रही है यह एक गंभीर विषय है और हम अधिवक्ता इसकी पुरजोर निंदा करते हे। उन्होंने हापुड़ जनपद के जिलाधिकारी‚ पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण‚ करने दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज‚करने अधिवक्ताओं पर से मुकदमा वापस लेने‚ एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट बनाने‚ मुआवजा दिलाने आदि से संबंधित पत्रक अधिवक्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से उपजिलाधिकारी डाo हर्षिता तिवारी को सौंपा। इस संबंध में वहा बार एसोसिएशन अध्यक्ष गोरख नाथ सिंह ,अशोक कुमार सिंह‚ बजरंगी यादव‚ घनश्याम सिंह‚ जयप्रकाश‚ फैसल होदा‚ सुरेन्द्र प्रसाद‚ कमलकांत राय‚ अरविन्द राय‚ मु०‚ सुनील कुमार‚ बृजेश ओझा‚ मेराज हसन आदि मौजूद रहे

