Friday, September 4, 2026
Homeक्राइममारपीट में घायल युवकी की मौत, मामले में वांछित अभ्युक्त को गिरफ्तार...

मारपीट में घायल युवकी की मौत, मामले में वांछित अभ्युक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

मारपीट में घायल युवकी की मौत, मामले में वांछित अभ्युक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

नंदगज। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को दिन में 11-30 बजे रामपुर बन्तरा हाइवे चौराहा से विभिन्न धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

फ़ोटो -: नंदगंज थाना में गिरफ्तार अभियुक्त राजेश कुमार बिन्द पुलिस के साथ गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक मोरध्वज दूबे व आरक्षी आशुतोष पासवान ।

जानकारी के अनुसार पुलिस गुरुवार को वांछित अभियुक्तगण के घरों व मिलने के सम्भावित स्थानों पर दबिश दे रही थी। इसी बीच मुखबीर की सूचना पर थाने में नामित अभियुक्त राजेश कुमार बिन्द 36 वर्ष पुत्र बुद्धिराम बिन्द निवासी गांव कुकुढ़ा (रजपरती) थाना शादियाबाद, गाजीपुर को रामपुर बन्तरा हाईवै चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्तगण द्वारा 17 जुलाई 23 की शाम 8 बजे मुडरभा चट्टी पर एक राय होकर झगड़ा करते हुए लाठी एवं ईटो से मारपीट कर अवधराज चौहान को बेहोश कर दिया था। जिसके सम्बन्ध में उसी गांव के शिवराज चौहान ने मुकदमा दर्ज कराया था । दवा इलाज के दौरान अवधराज चौहान की वाराणसी ट्रामा सेन्टर में विगत 30 जुलाई 23 को मौत हो गयी थी।

इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त राजेश कुमार बिन्द के विरूद्ध पंजीकृत मुकदमा में धारा 147, 323, 336 ,308 व 304 भादवि के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला जेल भेज दिया गया ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !