जमानियां। प्रचंड गर्मी में पानी की किल्लत दूर करने की खास तैयारी की गई। नगर कस्बा के कई मोहल्लों में जहां पानी की समस्या से लोग कई महीनो से परेशान थे। उस समस्या को तत्काल ठीक कराने का निर्देश का पालन होते दिखा।

जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद के वर्तमान चेयरमैन जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि। नगर कस्बा के कई मोहल्लों के घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा था इसकी सूचना प्राप्त होने पर इसको गंभीरता से लेते हुए इस समस्या को जितनी जल्दी से जल्दी हो सके इसका निराकरण किया गया। जिससे शुद्ध पेयजल की समस्या का समाधान पालिका स्तर पर पुरानी टाउन एरिया मिनी ट्यूबल से मेन पानी सप्लाई वाली पाइप से जोड़ने के लिए कर्मियों द्वारा हो रहा है। वही गुप्ता जी ने बताया कि जानकारी मिलते ही तुरंत लोगों की समस्या के समाधान के लिए पाइप लाइन से जोड़ने के लिए कार्य किया गया। ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल जैसी परेशानियों का सामना न करना पड़े। और नगर की जलापूर्ति की जिम्मेदारी पालिका के पास है। नगर पालिका परिषद स्तर पर इसकी देखरेख की जिम्मेदारी हमारी और इस जिम्मेदारी को हम पूर्ण करेगे। वही पालिका अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि भीषण गर्मी में पानी का मोटर जलना या खराब होना आम बात है। इसके बाद भी पालिका स्तर पर मोटर की मरम्मत कराने के बाद दूसरा मोटर लगवाने के लिए पालिका स्तर पर कार्यवाही की जाएगी। तिवारी ने बताया कि चलते मोटर जलने पर लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है। इसलिए नगर पालिका परिषद चाहता है कि जल संस्थान मोटर खराब होने की स्थिति में विकल्प की व्यवस्था रखे। इसमें दूसरा मोटर भी खराब है तो संबंधित नगर में टैंकर की तत्काल व्यवस्था कराई जाए, ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। फोटो

