Sunday, July 12, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाहाईटेशन करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौके पर...

हाईटेशन करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौके पर मौत व तीन लोग झुलसे

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर ग्राम स्थित बीएसएनएल टावर के पीछे शुक्रवार की देर रात हाईटेशन करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन लोग झुलस गये। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।

 


जानकारी के अनुसार बीएसएनल टावर के पीछे गुजर रही हाईटेंशन तार देर रात अचानक आयी आंधी के कारण पोल पर बांधा हुआ जम्फर पोल में चिपका गया। जिससे पोल में करंट प्रवाहित होने लगा। खंभे के पास ही खुटे में बधी बबलू सिंह पुत्र लहरी सिंह की गाय करंट की चपेट में आ गई जिससे मौके पर ही मौत हो गई। गाय को तड़पता देख बचाने के चक्कर में मीरा देवी पत्नी राजू सिंह, राजेश सिंह पुत्र लहरी सिंह व हेमा देवी पत्नी सत्यप्रकाश करेंट की चपेट में आगए। आनन फानन में आसपास के उनको ईलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहाँ इलाज के बाद दो लोग को छुट्टी दे दी गई तथा मीरा देवी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !