भ्रष्टाचार- प्राइवेट कर्मचारियों के मिलिभगत से ज़मानिया तहसील में धन उगाही का चल रहा है काला बाज़ार।
जमानिया- तहसील परिसर स्थित बार एसोसिएशन सभागार में शुक्रवार को एक आपात बैठक आहूत की गई। जिसमें तहसील में कार्यरत प्राइवेट कर्मचारियों को हटाने को लेकर चर्चा की गई, उन्हें भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार बताया।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह व पदाधिकारियों का यह आरोप हैं कि तहसील के सभी पटल में जिम्मेदार सरकारी कर्मचारियों द्वारा अपना कार्य न करके प्राइवेट कर्मचारियों को रखकर उनके माध्यम से धन उगाही कर तहसील को भ्रष्टचार अड्डा बना दिया है। बैठक में इस प्रकार के कृत्य की घोर निंदा की गयी
तथा शासन के मंशा के विपरीत एवं जिलाधिकारी के प्राइवेट कर्मचारियों को हटाने के आदेश के बावजूद प्राइवेट कर्मचारियों को रखकर न्यायिक कार्य कराया जा रहा है। वही प्राइवेट कर्मचारियों के स्थानीय होने की वजह से उनके द्वारा पत्रावली में रुचि लेकर पत्रावली को गुम कर दिया जाता है। जिससे अधिवक्ताओं और वादकारियों को परेशान होना पड़ रहा है।
इन सब कृतियों से आहत होकर बैठक की गई है। जिसमें बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों सहित सदस्यों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि किसी भी पटल पर कोई भी प्राइवेट कर्मचारी कार्य नहीं करेगा। अगर 19 जून तक प्राइवेट कर्मचारियों को पाटलो से नहीं हटाया गया तो बार के अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह के नेतृत्व में एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर प्रदर्शन के लिए बाध्य रहेंगे। इस अवसर पर समस्त अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

