Saturday, July 11, 2026
Homeक्राइमखाकी वर्दी फिर हुई शर्मसार:पुलिसवालों ने ही लूट ली 50 किलो चांदी

खाकी वर्दी फिर हुई शर्मसार:पुलिसवालों ने ही लूट ली 50 किलो चांदी

आगरा के सर्राफा कारोबारी मनीष सोनी जोकी मंगलवार की रात को फतेहपुर से आगरा 50 किलो चांदी ले जा रहे थे तभी भोगनीपुर कोतवाल अजय पाल सिंह ने दरोगा चिंतन कौशिक और हेड कांस्टेबल रामशंकर को उनके पीछे लगा दिया। पुलिसकर्मियों ने मनीष सोनी से चांदी लूटने का शर्मनाक काम किया.वही इसके बाद एसपी ने छापेमारी करके चांदी को बरामद कर लिया.

वही अब ये कहना पड़ेगा की
उत्तर प्रदेश की पुलिस अब लुटेरी भी हो गई है. यकीन न हो तो कानपुर देहात पुलिस के कारनामें ही पढ़ लीजिए. यहां के एक थाने में तैनात एसएचओ और दरोगा ने सर्राफा कारोबारी से चांदी ही लूट ली. गुरुवार रात को औरैया की एसओजी और पुलिस टीम के साथ एसपी ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पुलिसकर्मियों को थाने से गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तारी के दौरान एसएचओ और एसआई के सरकारी आवास से लूट का माल भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर औरैया ले गई है  वहीं एक हेड कांस्टेबल मौके से फरार हो गया है  घटना की जानकारी होने पर एसपी कानपुर देहात भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने औरैया पुलिस को कार्यवाही में सहायता की

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !