Saturday, July 11, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरप्रदेश के वित्तमंत्री ने 'कोटा ग्लोबल स्कूल के सफलता की कुंजी एजुकेशन...

प्रदेश के वित्तमंत्री ने ‘कोटा ग्लोबल स्कूल के सफलता की कुंजी एजुकेशन न्यूज’ नामक पत्रिका का किया विमोचन ।

प्रदेश के वित्तमंत्री ने ‘कोटा ग्लोबल स्कूल के सफलता की कुंजी एजुकेशन न्यूज’ नामक पत्रिका का किया विमोचन ।

नन्दगंज- उत्तर प्रदेश सरकार के वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गत दिनों लखनऊ में ‘कोटा ग्लोबल स्कूल बाघी की सफलता की कुंजी “एजुकेशन न्यूज’ नामक पत्रिका” का विमोचन किया।

फ़ोटो- लखनऊ में ‘कोटा ग्लोबल स्कूल बाघी की सफलता की कुंजी एजुकेशन न्यूज’ नामक पत्रिका का विमोचन करते प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना।

स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती पुनिता सिंह ने मंत्री जी को स्कूल की प्रगति के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि इस पत्रिका में गांव के बच्चों और उनके माता पिता के लिए कई प्रेरक कहानियां है। जैसे बच्चों के साथ कैसे रहना चाहिए और अपने व्यवहार के माध्यम से पढ़ाई में क्या और कैसी भूमिका निभानी चाहिए। पत्रिका में इस तरह का कई ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी लेख संग्रहित है।

श्रीमती पुनिता सिंह ने कोटा ग्लोबल स्कूल बाघी के बारे में बताया कि दिल्ली, देहरादून, तथा कोटा पैटर्न की पढ़ाई अब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को दी जा रही है। वही साथ ही बच्चों को शुरु से ही प्रतियोगी परिक्षाओं की तरह साप्ताहिक टेस्ट भी होता रहता है। इस मौके पर वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने ग्रामीण क्षेत्र में भी बच्चों को सुव्यवस्थित व उच्चकोटि की प्रतियोगी शिक्षा देने पर पुनिता सिंह को बधाई देते हुए शुभकामना दी।

उन्होंने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चें भी पढाई और खेल में, अव्वल आ रहे है। पहले से शिक्षा में काफी बदलाव आया है। सरकार भी पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर है। कोटा ग्लोबल स्कूल बाघी के प्रबन्धक सुजीत कुमार ने मंत्री जी को बताया कि कोटा ग्लोबल स्कूल बहुत ही कम फीस में अच्छी पढाई करवाने का काम कर रहा है । इस कॉम्पिटिशन के माहौल में सिर्फ स्कूली पढ़ाई से बच्चें कामयाब नही होंगे ।

इसलिये उनको प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी अभी से स्कूल में करवाई जा रही है। कोटा ग्लोबल स्कूल में बच्चों के प्रत्येक सप्ताह तथा प्रत्येक महीने अभिभावक व टीचर मीटिंग होने के साथ ही बच्चों को हर महीने मोटिवेशनल क्लास और निःशुल्क कोचिंग भी दी जाती है। फलस्वरुप कोटा ग्लोबल स्कूल बाघी पढ़ाई में अग्रिणी भूमिका निभा रहा है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !