Sunday, August 30, 2026
Homeक्राइमपुरानी रंजिश को लेकर मारने पीटने पर दो पर मुकदमा दर्ज

पुरानी रंजिश को लेकर मारने पीटने पर दो पर मुकदमा दर्ज

पुरानी रंजिश को लेकर मारने पीटने पर दो पर मुकदमा दर्ज

दिलदारनगर (गाजीपुर) : पचोखर गांव निवासी काजिम रजा ने शुक्रवार को थाना में तहरीर देकर विपक्षियों पर पुरानी रंजिश को लेकर मारने पीटने का आरोप लगाया।पुलिस ने इस्तियाक ,इम्तियाज एवं नाजीर के खिलाफ केस दर्ज किया है।पीड़ित ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया है की विपक्षी पुरानी रंजिश को लेकर मेरे भाई नाजीम को गाली गलौज देने लगे जब भाई ने गाली देने का विरोध किया तो विपक्षीगण उसे फावडा ,डंडा से मारने पीटने लगे । जिससे मेरे भाई को काफी गंभीर चोटे आयी है। शोर गूल के आवाज पर गाँव के तमाम लोग इकट्ठा हो गये तब विपक्षीगण जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये उसे पशचात हम लोग भाई नाजीम का जिला चिकित्सालय गाजीपुर दवा इलाज कराकर थाना पहुंचे है। थाना निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !