Thursday, July 16, 2026
Homeक्राइमजमानियां कोतवाली : एक ही वार्ड में किराना व जनरल स्टोर की...

जमानियां कोतवाली : एक ही वार्ड में किराना व जनरल स्टोर की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना

जमानियां कोतवाली : एक ही वार्ड में किराना व जनरल स्टोर की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना

 

जमानियां (गाजीपुर) : पुलिस विभाग की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए चोरों ने एक ही वार्ड में किराना व जनरल स्टोर की दुकान को निशाना बनाया है। दुकान का ताला तोड़ 17 हजार नगदी सहित पांच हजार का सामान पार कर दिए।

पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को देखा।कस्बा बाजार के वार्ड 25 में शौकत अंसारी का किराना का दुकान था चोरों ने रात्रि में दुकान का ताला तोड़कर नगद 8500 व 3500 का सिक्का उड़ा ले गए।रविवार की सुबह बगल के लोगों ने चोरी की घटना की जानकारी दी।इसी तरह इसी वार्ड में खालिद अंसारी की जनरल स्टोर का दुकान है।इनके दुकान का भी ताला तोड़ पांच हजार नगद व दो हजार का सामान ले गए।चोरी की घटनाएं सीसीटीवी में कैद हो गया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !