Saturday, May 30, 2026
Homeक्राइमयुवक को धारदार हथियार से मारने के मामले में पुलिस ने दर्ज...

युवक को धारदार हथियार से मारने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

युवक को धारदार हथियार से मारने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

जमानियां (गाजीपुर) : कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ाडीह गांव निवासी अमीत कुमार यादव ने शुक्रवार को कोतवाली में लिखित तहरीर देकर युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया ।पुलिस ने संजीत कुमार सैनी, अभय उर्फ बबलू सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित ने तहरीर में बताया कि बीते 12 मार्च की शाम पाली में इण्टरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा
की कापी राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर में जमा कर वापस लौट रहा था। तभी बघरी गांव नहर पुलिया के पास रात करीब 9 बजे सायं को संजीत कुमार सैनी पुत्र प्रदीप कुमार सैनी व अभय उर्फ बबलू और उनके साथ कुछ अज्ञात लोग विकास कुशवाहा व रीतिक कुशवाहा को मार रहे थे। उसी समय मैं भी वहां पहुंचा तो ये लोग मुझे व कार्तिक व दीपक तिवारी और विकास तिवारी पर धार- दार हथियार से हमला कर दिये। इलाज के लिए दीपक तिवारी व विकास तिवारी ऐबुलेंस से तथा विकास कुशवाहा व रीतिक कुशवाहा प्राइवेट गाड़ी से जिला अस्पाताल गये। मेरा उपचार पीएचसी पर किया गया।कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !