Thursday, July 16, 2026
Homeक्राइमसीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन के एसी सहित स्लीपर कोच से 91 लीटर शराब...

सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन के एसी सहित स्लीपर कोच से 91 लीटर शराब बरामद

सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन के एसी सहित स्लीपर कोच से 91 लीटर शराब बरामद

 

 

दिलदारनगर (गाजीपुर) : जीआरपी ने गुरुवार की रात 12488 डाउन सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन के एसी सहित स्लीपर कोच से 91 लीटर शराब बरामद किया।हालांकि कोई शराब तस्कर जीआरपी के हत्थे नहीं चढ़ा।
जीआरपी चौकी प्रभारी निरीक्षक मुन्ना लाल ने बताया कि सुरक्षा नियंत्रण कक्ष जीआरपी प्रयागराज से सूचना प्राप्त हुआ की ट्रेन 12488 सीमांचल एक्सपेस के कोच संख्या बी2 व बी3 के गेट के पास बने अलमारी में कुछ बैग रखे हैं जिनमें शराब होने की शंका है तथा कोच संख्या एस 6 व एस 7 के बाथरूम में भी शराब होने की संख्या है।सूचना पर आरपीएफ को लेकर संयुक्त रूप से सीमांचल एक्सप्रेस के प्लेटफार्म संख्या दो पर आने के उपरांत गाड़ी के स्लीपर व एसी बोगी को चेक किया गया जिसमें से कुल 12 पिट्ठू बैग मिले।बैगो को गाड़ी से नीचे उतरा गया एवं मौके पर किसी भी व्यक्ति द्वारा उक्त बैगों का मलिकाना हक नहीं जताया गया तथा उक्त कोच में भी कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं दिखाई दिया बाद मौके पर चेक करने पर उक्त बैगों में से भिन्न-भिन्न प्रकार की अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।जिसमें 71 किंगफिशर बियर 500 एमएल,10 अदद ब्लेंडर प्राइड अंग्रेजी शराब 750 एमएल, 7 सिग्नेचर अंग्रेजी शराब 750 एमएल
9 रॉयल स्टेज अंग्रेजी शराब 750 एमएल,200 आफ्टर डार्क अंग्रेजी शराब 180 एमएल कुल 91 लीटर व कुल बरामद शराब का मूल्य 60 हजार 250 रुपया आंका गया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !