आरपीएफ को मिली बड़ी कामयाबी शराब के साथ 12 तस्करों को पकड़ा
दिलदारनगर (गाजीपुर) : आरपीएफ ने मंगलवार की रात दानापुर आरपीएफ कंट्रोल की सूचना पर 22971 बांद्रा पटना साप्ताहिक ट्रेन का ठहराव स्थानीय स्टेशन पर लेकर ट्रेन से एसी सहित अन्य कोच से 1021.85 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 12 तस्करों को पकड़ा।तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कारवाई में जुट गई।
आरपीएफ निरीक्षक बाल गंगाधर ने बताया कि मंगलवार की रात 23.45 बजे सुरक्षा नियंत्रण कक्ष दानापुर से सूचना मिली कि डाउन लाइन में गाड़ी संख्या 22971 बांद्रा पटना स्पातहिक एक्सप्रेस डाउन के कोच संख्या बी -2 में शराब माफिया द्वारा शराब ले जाने की सूचना मिली। सूचना पाकर नियंत्रण कक्ष दानापुर द्वारा उपरोक्त गाड़ी का ठहराव स्थानीय स्टेशन पर लिया गया। गाड़ी के आगमन पश्चात सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, उनि. राजीव कुमार,नवीन कुमार, सउनि. ऋषिकेश राय शर्मा, प्रआ नदीम अहमद खान व जीआरपी चौकी प्रभारी मुन्ना लाल टीम संग ट्रेन रुकते ही सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें कोच संख्या बी -2 सहित अन्य कोच के शौचालय एवं गेट के पास चेक किया तो काफी मात्रा में पिट्ठू बैग, ट्रोली बैग एवं प्लास्टिक की बोरियो में भर कर रखा हुआ विदेशी शराब पाया गया। जिसे ट्रेन से उतरा गया तथा कुल 12 व्यक्तियों को पकड़ा गया। सम्पूर्ण चेकिंग के बाद ट्रेन रात 1 बजे गंतव्य के लिए प्रस्थान कर गई l सभी व्यक्तियों के पास से कुल 1021.85 लीटर अंग्रेजी शराब जिसका बाजार मूल्य 450700 रूपए आंकी गई है l उपरोक्त सभी बरामद अंग्रेजी शराब उत्तर प्रदेश निर्मित पाया गया l आगे पूछने पर सभी ने बताए कि बिहार राज्य में शराब बंदी है इसलिए हम लोग उत्तर प्रदेश से शराब को चोरी छिपे ट्रेन के माध्यम से बिहार ले जाकर महंगे दामो में बेच देते है l पकड़े गए कुल 12 व्यक्तियों के द्वारा अंग्रेजी शराब जो ज्वलनशील एवं खतरनाक पदार्थ है जिससे कभी भी आग लगने की दुर्घटना घट सकती है जिससे ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों की जान माल की क्षति से इंकार नहीं किया जा सकता ।उक्त सभी व्यक्तियों द्वारा बिना प्राधिकार पत्र के रेल में अवैध रूप से ज्वलनशील एवं खतरनाक पदार्थ को रेल यात्रियों को डरा धमकाकर कोच में रखे थे l इनके द्वारा जानबूझ कर एवं गैर कानूनी रूप से ट्रेन में ज्वलनशील पदार्थ ले जाया जा रहा था। जिससे अधिकृत रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न किया गया है l उक्त ट्रेन को अवैध रूप से चेनपुलिंग किया गया ।पकडे़ जाने पर उक्त व्यक्तियों के द्वारा स्टेशन पर न्यूसेंस किया गया तथा बल कर्मी के कार्य में बाधा उत्पन्न किया गया । सभी जप्त विदेशी शराब साथ पकड़े गए 12 अभियुक्त को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट दिलदारनगर पर लाकर आरपीएफ एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा लिखा गया। तथा सभी को रेलवे न्यायालय डीडीयू के पास अग्रिम कार्यवाही हेतु पेश किया जाएगा।

