पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदारों ने की मार पीट, जान से मारने की दी धमकी।
जमानियां (गाजीपुर) : कोतवाली क्षेत्र के नरियांव गांव में मंगलवार की दोपहर 12 बजे पुरानी रंजीश को लेकर पट्टीदारों द्वारा एक व्यक्ति को मारने पीटने का मामला सामने आया है।

बता दे कि नरियांव गांव निवासी पीड़ित सत्येंद्र वर्मा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की दोपहर हमारे पट्टीदार जमीनी विवाद में पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करने लगे, मना करने पर मुझे मारपीट कर घायल कर दिया।
साथ ही धमकी देते हुए कहा कि अगर थाने में जाओगे तो जान से मार देंगे। इस घटना को लेकर 3 लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

