Tuesday, September 1, 2026
Homeखेल-कूदएस.एस. देव पब्लिक स्कूल के छात्र ने लखनऊ में आयोजित ताइक्वांडो चैंपियनशिप...

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के छात्र ने लखनऊ में आयोजित ताइक्वांडो चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के छात्र ने लखनऊ में आयोजित ताइक्वांडो चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

जमानियां। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के छात्र प्रिंस कुमार भारती ने लखनऊ के बॉक्सिंग क्लब, चौक स्टेडियम में 31 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित यूपी कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर परिवार, स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

प्रिंस सुनील कुमार भारती के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार और शिक्षकों ने उन्हें माला पहनाकर और तालियों की गूंज के बीच सम्मानित किया। प्रिंस ने इस प्रतियोगिता में अपने दमदार खेल और मेहनत के बल पर सभी को प्रभावित किया। उनकी इस सफलता में स्कूल के शिक्षकों और कोच का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय के प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा ने प्रिंस की उपलब्धि को गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि यह जीत पूरे विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। प्रिंस की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी यह उपलब्धि ताइक्वांडो के क्षेत्र में नई उम्मीद जगा रही है और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त शुरुआत मानी जा रही है। उनकी इस जीत से परिवार, स्कूल और कोच बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। सभी ने उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर देवेन्द्र वर्मा‚ कृष्णानंद साहनी‚ कृष्णानंद चौबे‚ शशिबाला‚ गुल्शन‚ जैनब‚ विमलेश कुमार‚ पवन तिवारी‚ तनवीर‚ ब्रह्म दयाल‚ अरुण कुमार यादव‚ मोहम्मद शाहिद‚ रतन कुमार‚ कुंदन कुमार‚ विजय कुमार‚ अफ्शा खान‚ शगुफ्ता रहमान आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !