Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरअवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ एसडीम सख्त

अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ एसडीम सख्त

ओवरलोड वाहन चालकों में हड़कंप एसडीम ने

 

जमानियां। अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार की रात चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना परमिट के बिहार से आ रहे 3 अवैध बालू लदे ट्रक और एक ओवरलोड भूसा लदा ट्रेलर को पकड़कर कोतवाली में सीज कर दिया गया।
उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में यह अभियान जमानिया — धरम्मरपुर पक्का पुल पर मध्य रात्रि में चलाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं और ओवरलोड वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पक्का पुल से अवैध रूप से बिहार जाने वाले वाहनों की आवाजाही की शिकायतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है। गुरुवार की रात बिना परमिट के तीन ट्रक बालू और एक ट्रेलर भूसा लदा पकड़ा गया, जिसे सीज कर कोतवाली में खड़ा करा दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा और पकड़े गए अवैध वाहन सीज करने की कार्यवाही जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के संचालकों में दहशत का माहौल है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !