Monday, October 19, 2026
Homeखेल-कूदअपर जिला जज शक्ति सिंह ने जीता मैन ऑफ द मैच, जिला...

अपर जिला जज शक्ति सिंह ने जीता मैन ऑफ द मैच, जिला जज ने दिया ट्राफी

अपर जिला जज शक्ति सिंह ने जीता मैन ऑफ द मैच, जिला जज ने दिया ट्राफी

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एवं न्यायपालिका गाजीपुर के मध्य क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।
न्यायपालिका गाजीपुर की टीम के कप्तान जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय तथा यूनियन बैंक के टीम के कप्तान रीजनल हेड संजय सिन्हा थे। यह क्रिकेट मैच काफी रोचक देखने को मिला। यूनियन बैंक की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जनपद न्यायाधीश एकादश की टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए यूनियन बैंक की टीम को 65 रन पर समेट दिया। जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय एवं चंदन द्वारा गेंदबाजी करते हुए दो- दो विकेट लिए। इसी प्रकार अमित यादव द्वारा गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करते हुए जनपद एकादश की टीम जब मैदान पर उतरी तो दो विकेट जल्दी गिर गए। जनपद न्यायाधीश एकादश की टीम के उप कप्तान प्रथम अपर जिला जज शक्ति सिंह एक छोर संभाले रहे तथा उनके द्वारा शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक छक्का भी लगाया। जनपद न्यायाधीश एकादश द्वारा चार विकेट से इस मैच को जीत लिया गया। प्रथम अपर जिला जज शक्ति सिंह मैच के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एवं मैन ऑफ द मैच चुने गये। इसी प्रकार यूनियन बैंक के संजय शर्मा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज की ट्रॉफी प्रदान की गई। विजेता टीम की ट्रॉफी जनपद न्यायाधीश की पत्नी द्वारा प्रदान की गई।
जनपद न्यायाधीश एकादशी की टीम में जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय (कप्तान), प्रथम अपर जिला जज शक्ति सिंह (उप कप्तान), ऋषभ, अपर सिविल जज संदेश कुमार पासवान, अपर सिविल जज अमित यादव, अपर सिविल जज विवेक यादव, सूर्य प्रकाश सक्सेना, मदन यादव, इमरान, चंदन,अमित यादव शामिल रहे। वही यूनियन बैंक की टीम में रीजनल मैनेजर संजय कुमार सिंहा (कैप्टन), आशीष कुमार, राजदेव कुमार, रितेश कुमार, अमिताभ, मोहम्मद मोहसिन खान, राहुल कुमार सिंह, अनिल राजभर, विवेकानंद, कुनाल किशोर, संजय शर्मा शामिल रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !