Friday, July 17, 2026
Homeक्राइमपुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर खौलता तेल डालकर जानलेवा हमला...

पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर खौलता तेल डालकर जानलेवा हमला करने का आरोप

पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर खौलता तेल डालकर जानलेवा हमला करने का आरोप

 

जमानिया। क्षेत्र के उधरनपुर डेहरिया गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर खौलता तेल डालकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित मिकू राय ने थानाध्यक्ष जमानियां को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के राधेश्याम और लड्डू के साथ सरस्वती पूजा के चंदे को लेकर विवाद हो गया था। तहरीर में कहा गया है कि विवाद के दौरान विपक्षियों ने उन्हें जमीन पर पटक कर बुरी तरह पीटा और बाद में अकेला पाकर उनके चेहरे पर खौलता हुआ तेल डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गए। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद उनकी आंखों में गंभीर चोट आई है और वह ठीक से आंख नहीं खोल पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दबंग किस्म के हैं और गांव में हमेशा झगड़ा-फसाद करते रहते हैं। पीड़ित ने अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए विपक्षियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !