Saturday, July 18, 2026
Homeक्राइमसंदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का...

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

जमानियां (गाजीपुर) कोतवाली क्षेत्र के मदनपुरा गांव में विवाहिता वंदना ( 21 ) संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।सूचना पर रविवार की सुबह सीओ रामकृष्ण तिवारी व कोतवाल अशेषनाथ सिंह पहुंचकर जांच पड़ताल किये।जनपद से पहुंची फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने जांच की।बिहार बक्सर के थाना कुरांसराय निवासी मायके पक्ष के लोग भी पहुंचे।विवाहिता के पिता संतोष उपाध्याय ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया।पुलिस ने पति बृजेश तिवारी,सास उषा देवी व नंद रुचि कुमारी व जेठ आजाद तिवारी के खिलाफ केस दर्ज किया।
विवाहिता वंदना के पिता संतोष उपाध्याय ने बताता पुत्री की शादी 7 नवंबर 2021 को मदनपुरा निवासी बृजेश तिवारी के साथ हुई थी।शादी के तीन माह बाद दहेज को लेकर पति सहित ससुराल पक्ष के लोग पुत्री को प्रताड़ित करने लगे।कई बार इसकी जानकारी पुत्री ने दी।शनिवार की रात 10 बजे पुत्री से जरिये मोबाइल वार्ता हुई तो उसने पति द्वारा दहेज को लेकर मारने पीटने की बात बताई।इसके बाद पुत्री का मोबाइल बंद हो गया।रविवार की सुबह पुत्री के पति द्वारा यह सूचना दी गई कि आपकी पुत्री मर गईं है।सूचना पाकर हम लोग ससुराल मदनपुरा पहुंच गए।वहां जाने पर पता चला कि दहेज की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर पुत्री ने आत्महत्या कर लिया है।
वही ग्रामीणों ने बताया कि पति व पत्नी के बीच हमेशा वाद विवाद होता था।शनिवार की रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई और तरह तरह की चर्चाएं हो रही थी।पति बृजेश तिवारी घर पर रहकर खेती बार का कार्य करता है।कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि पिता के तहरीर पर पति सहित चार के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।

पुत्री की सिर से उठा मां का साया : मां वंदना की मौत से डेढ़ वर्षीय पुत्री आद्द्या के सिर से भी हमेशा हमेशा के लिए मां का साया उठ गया।पुत्री को देख हर कोई हैरान था कि इस अबोध बच्ची का क्या होगा।मां की गोद में रहने वाली बच्ची को कौन देखेगा उसे मां का ममता कैसे मिलेगा।ससुराल पक्ष से पहुंची महिलाएं पुत्री को गोद में लेकर खेला रही थी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !