- अवैध तमंचे के साथ बिहार पटना के युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जमानियां (गाजीपुर) : कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को करमहरी चट्टी के आगे मंदिर के पास से 315 बोर तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ कमलेश कुमार निवासी ग्राम बरनी बाजार थाना धनरुआ जिला पटना बिहार को पकड़ा।पूछताछ के बात अभियुक्त को न्यायलय में पेश किया गया जहां से वह जेल गया।देवैथा चौकी प्रभारी अरुण पांडेय ने बताया कि करमहरी चट्टी के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी ऑटो रिक्शा में अभियुक्त बैठ कर बिहार जा रहा था।पुलिस को देख ऑटो से उतरकर चट्टी की ओर जाने लगा शक के आधार पर रोक कर तलाशी ली गयी तो इसके पास से तमंचा व जिंदा कारतूस मिला।संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कारवाई की गई।


