Tuesday, July 14, 2026
Homeक्राइमयुवक के साथ अभद्रता करने पर चार लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

युवक के साथ अभद्रता करने पर चार लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव निवासी कुछ मनबढ़ युवक शराब के नशे में अंडे कि दुकान में अंडा खा रहे युवक एक के साथ अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने चार लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि नगर के रहने वाले युवक राजू एक अंडे की दुकान पर अंडा खा रहा था। उसका आरोप है कि उसी समय शराब के नशे में श्याम सुन्दर‚ अभय नारायण बिन्द निवासीगण हमीदपुर‚ इन्द्रासन बिन्द‚ अशोक बिन्द निवासीगण हेतीमपुर भी। अंडा खा रहे थे कि अचानक युवक राजू को माँ बहन की गाली देते हुए और जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे । जिस संबंध में चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !