जमानिया। क्षेत्र के डिल्लाचावर गांव में ट्रैक्टर को दीवार में लडाने को लेकर पुलिस ने मंगलवार को तीन लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई ।

प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब 2:30 बजे डिल्लाचावर
गांव के श्रवण‚ कृष्णा एवं उर्मिला देवी द्वारा ट्रैक्टर लेकर पीड़िता सुनीता देवी के दीवार में लडाने लगे। जब पीड़िता ने मना किया तो विपक्षी द्वारा उसके ऊपर बांकी से हमला कर दिया गया। वही आस पास के लोगों ने शोर गुल सुन कर बीच बचाव किया गया। बीच बचाव के बाद महिला कोतवाली आई। जहां महिला की लिखित तहरीर पर तीनों लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया । जांच की जा रही है।

