Wednesday, September 9, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमहिलाओं से संबंधित हिंसा से निपटने को UP पुलिस सक्रिय, पिंक बूथ...

महिलाओं से संबंधित हिंसा से निपटने को UP पुलिस सक्रिय, पिंक बूथ पर होगा महिला अपराधो का निपटारा

जमानिया। महिला संबंधित अपराध से जुड़े मामलों का पिंक बूथ पर होगा निपटारा इनसे संबंधित कार्यों को करने के लिए नगर पालिका क्षेत्र के विकास खंड तिराहे के पास मिशन शक्ति योजना के तहत पिंक बूथ का निर्माण कार्य जोर शोर से शुरू हो गया है।
प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने मंगलवार को पिंक बुथ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

महिला सुरक्षा को बेहतर बनाने व अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पिंक बूथ बनाया जा रहा है। साथ ही, महिलाओं की सहायता के लिए इन बूथों पर महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पिंक बूथ के लिए विकास खंड तिराहे के पास स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने बताया कि इन बूथ में महिलाएं किसी तरह की समस्याओं की शिकायत कर सकेंगी। महिला पुलिसकर्मी त्वरित कार्रवाई कर उन्हें सुरक्षित माहौल देंगी। यही कारण है कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और विकास खंड तिराहे के पास इसे बनवाया जा रहा है। यहां महिलाओं का आवागमन अधिक है। यहां बूथ बनाकर महिला पुलिसकर्मियों की ही तैनाती की जाएगी। बूथ में महिला अपराध से जुड़े सभी मामलों का निस्तारण किया जाएगा। पुलिस पिंक बूथ के मॉडल के आधार पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। यहां पुलिस के लिए जरूरी सभी तरह के संचार माध्यम होंगे। पीड़ित महिला के लिए रेस्ट रूम, वॉशरूम, शिकायत कक्ष, किचन से लेकर प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था होगी।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !