Wednesday, September 2, 2026
Homeक्राइमदहेज निषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो को...

दहेज निषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो को भेजा जेल

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के हरबल्लमपुर गांव पास बुधवार की सुबह करीब 10 बजे डाउन ट्रैक पर तेज रफ्तार आ रही डीएमयू ट्रेन के सामने आकर पारिवारिक कलह की वजह से 25 वर्षीय विवाहिता के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने दहेज निषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर में बुढाडीह गांव के दो अभियुक्तों को जेल भेज दिया।

वही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि बुढ़ाडीह निवासी मृतिका राधिका देवी (25) के परिजनों के लिखित तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसमें ससुर और पति पर आरोप लगाया गया है। इस संबंध में पुलिस ने बुढाडीह गांव स्थित आवास से शुक्रवार की सुबह करीब 5:30 बजे दोनों अभियुक्त ससुर रामअशीष और पति वीर बहादुर को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्त पर मृतिका के परिवार के लोगों ने संगीन आरोप लगाया है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 सुनील कुमार‚ का0 नरसिंह यादव‚ का0 जयप्रकाश‚ का0 अरविन्द कुमार आदि मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !