Tuesday, July 14, 2026
Homeक्राइममार्केट से घर लौट रहे किन्नर को किसने मारी गोली ?

मार्केट से घर लौट रहे किन्नर को किसने मारी गोली ?

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहपुर बाजार से खरीदारी कर लौट रहे किन्नर को अज्ञात मोटर साइकिल सवार हमलावरों द्वारा गोली मारने की घटना सामने आई है वही हालत गंभीर के कारण उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया ।

जानकारी के अनुसार के बरहपुर थाना क्षेत्र गांव निवासी गंगा किन्नर उर्फ हर्ष उपाध्याय उम्र 24 पुत्र गणेश उपाध्याय आज सोमवार की शाम को बरहपुर मार्केट से खरीदारी करके लौट रहा था तभी पीछे से मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी और फरार हो गए। गोली गंगा किन्नर के बाएं कंधे पर लगी थी और वह जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल किन्नर को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस संबंध में नंदगंज थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि किन्नर पर किन लोगों ने गोली चलाई है यह जांच की जा रही है बहुत शीघ्र हमलावरों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जायेगा। किन्नर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं गोली चलने की घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !