Wednesday, September 9, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरग्राम प्रधान ने बीडीओ करंडा से प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की...

ग्राम प्रधान ने बीडीओ करंडा से प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

गाजीपुर। हुजूर! भट्ठा मालिक, मैटेरियल्स दुकानदार व मिस्त्री बेइज्जत कर रहे हैं यह बात कोई और नहीं बल्कि करंडा के मुसहर ग्राम प्रधान राजेश बनवासी ने खंड विकास अधिकारी अरविंद यादव को लिखित प्राथना पत्र देकर किया है। ग्राम प्रधान ने अपने साथ किसी अप्रिय घटना होने की आशंका जताते हुए बीडीओ से कहा कि हुजूर पैसे के लिए मेरे साथ कुछ भी हो सकता है।

बता देकी मामला करंडा ब्लॉक अंतर्गत करंडा ग्राम पंचायत में बने अधूरे पंचायत भवन के भुगतान न होने से संबंधित ग्राम प्रधान राजेश बनवासी ने सोमवार को खंड विकास अधिकारी अरविंद यादव को लिखित प्रार्थना पत्र देकर भुगतान करने का मांग कि है।

ग्राम प्रधान ने बताया कि पंचायत भवन बनवाने में करीब पांच से छह लाख रूपया लग गया है जिसमें एक रूपया भी भुगतान नहीं हुआ है और मामला न्यायालय में चला गया जिससे भुगतान न होने पर भट्ठा मालिक, मैटेरियल्स दुकानदार व मिस्त्री मुझको बेइज्जत कर रहे हैं और पैसे के लिए मेरे साथ कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।
ग्राम प्रधान ने बताया कि तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा मुझको धमकी देते हुए कहा गया कि 14 अक्टूबर 2021 तक किसी सूरत में पंचायत भवन बन जाना चाहिए मेरा गुनाह इतना ही है कि मैं पंचायत भवन लिंटर से भी आगे बनवा दिया और बदलें में मुझे अब धमकी और बेइज्जती मिल रही है। ग्राम प्रधान ने कहा कि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंडा के मैनेजर वृजेश सिंह ने उक्त जमीन होने का वाद न्यायालय में दाखिल कर दिया है। लेकिन पूरा साक्ष्य सहित ग्राम प्रधान ने खंड विकास अधिकारी को देकर न्याय की गुहार लगाई ‌
वही ग्राम पंचायत सचिव अवनीश कुमार से तत्काल बात चीत हुई है बहुत जल्द समस्या का निदान किया जायेगा जटिल समस्या यह है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है – अरविंद यादव खंड विकास अधिकारी करंडा गाजीपुर

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !