Tuesday, September 1, 2026
Homeक्राइमतमंचा लेकर 'खलनायक' बन रहे थे युवक की पुलिस ने निकाली हेकड़ी

तमंचा लेकर ‘खलनायक’ बन रहे थे युवक की पुलिस ने निकाली हेकड़ी

गाजीपुर। करंडा थाना पुलिस द्वारा तमंचा लेकर चल रहे युवक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।
बता देकी पुलिस टीम द्वारा रात्रि में गश्त किया जा रहा था कि मुखबिर की सूचना पर तमंचा कारतूस लेकर चल रहे शातिर युवक को क्षेत्र के पुरैना मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम राजू यादव (32) पुत्र दीनानाथ यादव निवासी बरवां चोचकपुर बताया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध पहले से ही दो मुकदमा स्थानीय थाना में दर्ज है।
थाना प्रभारी रामसजन नागर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेश कुमार गिरी, कांस्टेबल गौरव यादव, कांस्टेबल सोनू सरोज शामिल थे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !