Monday, August 31, 2026
Homeक्राइमरिस्तेदार की लापरवाही से नाबालिग को लगा करंट मुकदमा दर्ज

रिस्तेदार की लापरवाही से नाबालिग को लगा करंट मुकदमा दर्ज

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के सैदाबाद गांव में एक नाबालिग को पड़ोसी की लापरवाही की वजह से करंट लगने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार परमशीला देवी ने लिखित तहरीर के माध्यम से बताया कि माता–पिता द्वारा हिब्बा के रूप में घर मकान आदि मुझे मिला है। जहां मैं रहकर अपना गुजर बसर कर रही हूं। वही पारिवारिक बटवारा भी हो चुका है। जिसके आधार मैं महिला काबिज हूं। आरोप है कि उनके बगल के रहने वाले रिश्तेदार ने बाथरूम में नंगा बिजली का तार फैला कर बिजली का करंट प्रवाहित कर दिया। जिससे मेरे पुत्र कमलेश (12) को स्नान और साफ सफाई करने के दौरान बिजली का झटका लग गया जिसका इलाज चल रहा है। आस पास के लोगों ने नाबालिग की जांच किसी प्रकार बचाई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने बताया कि महिला परमशीला देवी के तहरीर पर उनके चाचा राममूरत के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। जांचोपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !