Sunday, August 30, 2026
Homeक्राइमचोरों ने पंचायत भवन को बनाया निशाना

चोरों ने पंचायत भवन को बनाया निशाना

जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ताजपुर मांझा में शनिवार की रात चोरों ने ग्राम पंचायत भवन को निशाना बना लिया।
चोरों द्वारा सीसीटीवी डीबीआर सहित एक दर्जन से अधिक सरकारी सम्पति को चोरी कर फरार हो गये।

वही ग्राम प्रधान सतीश चन्द्र सिंह यादव ने बताया कि कोतवाली में इस घटना के संबंध में लिखित तहरीर दी गई है। तहरीर के अनुसार चोरों ने रात्री में पंचायत भवन में लगा सीसीटीवी का डीबीआर सहित डबल बैट्री इन्वर्टर, दिवाल फैन, प्रिंटर, सीपीयू सहित एक दर्जन से अधिक सरकारी सम्पति की चोरी की है। कोतवाली प्रभारी श्यामजी यादव ने बताया कि संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर चोरों को सलाखों के पीछे भेजा जायेगा।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !