Wednesday, September 9, 2026
Homeक्राइमकोतवाली पुलिस ने लापता नाबालिग को 12 घंटे में ही किया बरामद

कोतवाली पुलिस ने लापता नाबालिग को 12 घंटे में ही किया बरामद

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के लहुवार गांव से रविवार की सुबह करीब 9 बजे घर के पास सड़क पर खेल रहे नाबालिग का अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया। जिस संबंध में परिवार के लोगो द्वारा कोतवाली में शाम को लिखित तहरीर दी गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नाबालिग को 12 घंटे में बरामद कर लिया। 


इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि क्षेत्र के लहुवार गांव निवासी वीरेन्द्र कुमार राय ने तहरीर दी थी कि उनका पौत्र कार्तिकेय (चंचल) (12) घर के बाहर खेल रहा था। जब वह दोपहर घर नहीं आया तो घर के लोग परेशान हो गये और उसकी खोजबीन में लग गए। बहुत खोज बीन के बाद जब कही सफलता नहीं मिली तो कोतवाली में घटना की सूचना दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई। उन्होंने बताया कि नाबालिग का फोटो पुलिस टीम द्वारा उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानो को भेजा गया था। जिसका परिणाम रहा कि कार्तिकेय (चंचल) को अयोध्या से सुबह करीब 4 बजे बरामद कर लिया गया । पुलिस के त्वरित एक्शन की वजह से में घटना का खुलासा होने से परिवार सहित क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !