Wednesday, September 9, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरख़ाकी खौफ़ ख़त्म, रात के अंधेरे में वीर अब्दुल हमीद सेतु पर...

ख़ाकी खौफ़ ख़त्म, रात के अंधेरे में वीर अब्दुल हमीद सेतु पर ओवरलोड भारी वाहनों का धड़ल्ले से हो रहा परिचालन।

ख़ाकी खौफ़ ख़त्म, रात के अंधेरे में वीर अब्दुल हमीद सेतु पर ओवरलोड भारी वाहनों का धड़ल्ले से हो रहा परिचालन।

गाजीपुर – तमाम प्रयासों के बावजूद वीर अब्दुल हमीद सेतु से ओवरलोड भारी वाहनों का आवागमन पुलिस की मिली भगत से बेधडक रात के अंधेरे में बदस्तूर जारी है, पुलिस को ना तो सीसीटीवी कैमरे का ना ही आलाधिकारियों के कार्यवाई का खौफ है।

फ़ोटो – गाजीपुर वीरअब्दुल हमीद सेतु से रात के अँधरे में गुजरता वाहन।

इसके कारण सेतु के टाप फ्लोर की उपरी सतह जो कांक्रीट की है वह टूटने लगी है। मुख्य एप्रोच के ज्वांटर के समीप इन वाहनों के दबाव से गड्ढा होने लगा है।इसके चलते इन भारी वाहनों के गुजरते समय सेतु में कम्पन भी महसूस की जा रही। लोगों ने कहा कि यही हालात रहे तो भविष्य में कभी भी यह सेतु को क्षतिग्रस्त होने से रोका नहीं जा सकता है।

मालूम हो कि सेतु की कमजोर हालात को देखते हुए डीएम के निर्देश पर एन एच ए आई ने दोनों तरफ लोहे का हाइटगेज वैरियर व सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गये थे,जो पूरी तरह से शोपीश साबित हो रहे है।
लोगों ने मांग किया कि अगर इन ओवरलोड वाहनों का संचालन सेतु से बंद नहीं किया तो लोग सडक पर उतरने को विवश होगें ।

जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। लोगों ने बताया कि पुलिस ने पुल से होकर गुजरने वाले वाहनों के लिए निर्देश दिया है जो भी सामान लेकर जाना हो त्रिपाल से पूरी तरह से ठंककर ले जाया जाए ताकि यह न पता चले कि ओवरलोड ट्रेलर,डीसीएम आदि वाहनों पर कौन सा सामान लदा है।

फ़ोटो- भारी वाहनो से गुजरने से क्षतिग्रस्त पुल का मार्ग।

क्षेत्रीय लोगों ने बताया पुल से होकर गुजरने वाले सभी तरह के भारी वाहनों को पुलिस पुल से काफी दूर सीमावर्ती थाने के समीप सडक किनारे वाहन को बिहार व जमानियां की तरफ उनका मूवमेंट करा खडा करवाती है,ताकि लोगों व पुलिस के आलाधिकारियों को यह अंदाजा न होने पाए कि ये वाहन किधर को जायेगें ।

रात्रि दस बजते ही इसमें संलिप्त पुलिस कर्मी व अन्य बिचौलिए पूरी तरह सक्रिय हो उठते है,व सबसे पहले हमीद सेतु के दोनों तरफ सुहवल , रजागंज ,सुखदेवपुर लोकेशन सही मिलते ही धीरे धीरे ये ओवरलोड वाहन पुल पर बेखौफ फर्राटा भरते हुए गुजरते है, इसके ऐवज में लोगों ने बताया कि मोटी रकम भी उपलब्ध कराई जाती है,

वही लोगों ने बताया कि अगर यही हाल रहा तो भविष्य में गुजरात के मोरवी पुल की तरह हादसा होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। इसके पहले यह सेतु ओवरलोड वाहनों के चलते आधा दर्जन बार क्षतिग्रस्त होने से आवागमन के लिए महीनों बंद किया जा चुका है।  वहीं सुबह होने से पहले ही पुलिस अपने को पाक साफ दिखाने में जुट जाती है।

क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि अगर ओवरलोडिंग का नजारा देखना है तो देर रात को पुल से देखा जा सकता है। इस संम्बध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण वाराणसी के पीडी आर एस यादव ने बताया कि ओवरलोड वाहनों से सेतु को‌ नुकसान पहुंच सकता है,इसको लेकर वह खुद डीएम से मिलेगें। वहीं एसपी सिटी ज्ञानेन्द्र कुमार ने बताया कि इसकी जांच कर सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !