Monday, August 31, 2026
Homeक्राइमलगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी, पुलिस के हाथ खाली

लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी, पुलिस के हाथ खाली

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बड़ेसर गांव स्थित दैत्रावीर मंदिर के पास गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे सवदाह करने आये युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। जिस संबंध में लिखित तहरीर कोतवाली में दी गई।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बेटाबर गांव निवासी जितेन्द्र कुमार अपनी मोटर साइकिल से क्षेत्र के बड़ेसर गांव स्थित दैत्रावीर बाबा मंदिर के पास शवदाह स्थल पहुंचे। मोटरसाइकिल खड़ी कर वह दाह संस्कार में शामिल हुए। जिसके बाद जब वे वापस मोटरसाइकिल के पास पहुंचे तो मोटरसाइकिल नहीं थी। जिसके बाद उन्होंने खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद कोतवाली एवं डायल 112 को में घटना की तहरीर दी। जिस पर 112 पुलिस ने मौका मुआयना किया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि वाहन स्वामी जितेन्द्र कुमार ने प्रार्थना पत्र दिया गया अभी जांच की जा रही है। जांच के उपरांत मुकदमा दर्ज कर कार्य की जाएगा।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !