Monday, August 31, 2026
Homeक्राइमफरार अभियुक्तों के विरुद्ध 174 ए के तहत हुई कार्यवाही

फरार अभियुक्तों के विरुद्ध 174 ए के तहत हुई कार्यवाही

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के लहुवार व थाना गहमर क्षेत्र के एक अभियुक्त के विरूद्ध न्यायालय में हाजिर न होने पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 174 ए के तहत कार्रवाई की है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने बताया कि स्थानीय कोतवाली में लहुवार गांव निवासी अरुण राम और गोड़सरा गांव निवासी संतोष राम के विरूद्ध अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई बार दबिश दी लेकिन सफलता नहीं मिली और न ही दोनों अभियुक्त पुलिस अथवा न्यायालय के समक्ष हाजिर नहीं हुए।जिसके बाद एनबीडब्लू और धारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाई की गई। इसके तहत नोटिस भी चस्पा की गई। बावजूद इसके दोनों अभियुक्त न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। जिस कारण से दोनों के विरुद्ध धारा 174ए आईपीसी की कार्रवाई की गई है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !