Tuesday, July 14, 2026
Homeखेल-कूद43वें जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाज़ी प्रतियोगिता में अमीषा ने कांस्य पदक पर लगाया निशाना।

43वें जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाज़ी प्रतियोगिता में अमीषा ने कांस्य पदक पर लगाया निशाना।

43वें जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाज़ी प्रतियोगिता में अमीषा ने कांस्य पदक पर लगाया निशाना।

जमानिया /गाज़ीपुर – क्षेत्र के स्थित द्रोणा तीरंदाजी अकादमी के तीरंदाजों द्वारा राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निरंतर बेहतर प्रदर्शन करते हुए गोवा राज्य के पोंडा स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित 43वे एन टी पीसी जूनियर राष्ट्रीय आर्चरी प्रतियोगिता में अमीषा कुमारी ने कांस्य पदक पर निशाना साध कर कीर्तिमान स्थापित किया है।

फ़ोटो – गोवा राज्य के पोंडा स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित 43वे एन टी पीसी जूनियर राष्ट्रीय आर्चरी प्रतियोगिता मेंकांस्य पदक जितने के बाद कोच सतीश दुबे के संग अमीषा।

वही कोच सतीश दुबे के ने बताया कि अमीषा हाल ही में एशियन चैंपियनशिप के सिलेक्शन ट्रायल्स सोनीपत में हिस्सा लिया था। साथ ही 43वें जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाज़ी मे रिकर्व स्पर्धा के बालिका वर्ग में प्रदेश का नेतृत्व किया।

अमीषा रैंकिंग राउंड में 13वे स्थान पर रही वही वही टीम इवेंट में 5 रैंक थी। एलिमिनेशन राउंड में उत्तर प्रदेश की टीम ने मिजोरम ,और तमिलनाडु की टीम को हराया और कांस्य पदक की फाइट में महाराष्ट्र की टीम को मात दे कर कांस्य पदक जीता।

और प्रतिभागी खिलाड़ीयो ने अपना सत प्रतिशत योगदान दिया जिससे पदकों की आशा की जा सकती थी और हुआ भी वही कुछ अंकों से स्वर्ण पदक जीतने से चुके और ब्रोंज मेडल मैच महाराष्ट्र की टीम के साथ कांटे की टक्कर देते हुए जिसमे उतर प्रदेश की टीम का नेतृत्व गाजीपुर के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल किया।

वर्तमान में अमीषा भारतीय खेल प्राधिकरण रायपुर में कोच सतीश दुबे के साथ अभ्यासरत है। उत्तर प्रदेश तीरंदाजी टीम का प्रतिनिधित्व कर और पदक जीत कर अमीषा ने गौरवान्वित किया।उत्तर प्रदेश टीम का नेतृत्व चंद्र प्रकाश उपाध्याय ने किया।

वही द्रोणा तीरंदाजी अकादमी के सचिव नंदू दुबे ने बताया कि तीरंदाजी खेल प्रतियोगिता में लगातार विजय प्राप्त कर रहे है अपनी कड़ी मेहनत के साथ पदक जीतकर प्रदेश के साथ साथ अपने क्षेत्र का नाम रौशन कर रहे है। वही गोवा राज्य के पोंडा स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित 43वे एन टी पीसी जूनियर राष्ट्रीय आर्चरी प्रतियोगिता में अमीषा कुमारी ने कांस्य पदक पर निशाना साध कर कीर्तिमान स्थापित किया है बधाई व शुभकामनाएं दी।

वहीं संघ के अध्यक्ष डॉ मुकेश सिंह , पुष्प दुबे, प्रमोद, संदीप, रोहित, विकाश, खुशी,अंजली, कालिंदी अमन, प्रदीप, इमरान, साधना ,नमिता ने भी बधाई व शुभकामनाएं दी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !