ग़ाज़ीपुर। एक दिन पूर्व पंचर मिस्त्री की गर्दन काटकर हुई हत्या मामले का आरोपी स्वाट टीम व करण्डा पुलिस से मुठभेड़ में गोली का शिकार हो गया। जिसे पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर उसके पास से एक तमंचा, व एक बाइक और हत्या में प्रयुक्त चापड़ बरामद हुआ है। वही एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष करण्डा टीम के साथ मैनपुर बाजार में चेकिंग कर रहे थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक दिन पूर्व थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या का आरोपी बिहार राज्य भागने के ताक में बिहार प्रान्त भागने की फिराक में जमानिया पुल की तरफ जाने वाला है।

तभी अचानक एक मोटर साईकिल परमेठ की तरफ से आती दिखाई दी, जिसको रोकने का ईशारा किया गया तो वह मैनपुर से गोशन्देपुर की तरफ भागने लगा। जिसकी सूचना मिलते ही SOG प्रभारी व चौकी इंचार्ज बड़सरा द्वारा गोशंदेपुर से मैनपुर की ओर जाने वाली रोड पर चेकिंग करने लगे । आती हुई मोटर साईकिल को आगे बढ़कर घेराबंदी की गई तो बदमाश अपने को दोनों तरफ से घिरा देख अपनी मोटर साईकिल छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगा। तभी पुलिस की जवाबी कार्यवाही में बदमाश को गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल ले आई। गिरफ्तार बदमाश मोहम्मद कमाल से पूछताछ में उसने बताया कि “मैं अपने मामा (मृतक शाकिब) की लड़की से प्यार करता था। मेरे मामा शाकिब इसका विरोध करते थे, जिन्हें अपने रास्ते से हटाने के लिए मैं अपने मामा को विश्वास दिलाकर करण्डा क्षेत्र में लेकर आया और मौका देखकर सिर धड़ से अलग कर उनकी हत्या कर नदी के किनारे लाश फेंक दिया।

