Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरगाजीपुर एसपी ने विद्यालय के बच्चों को यातायात नियमों के प्रति किया...

गाजीपुर एसपी ने विद्यालय के बच्चों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

 

गाजीपुर। पुलिस विभाग की ओर से चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियान के तहत सेंट जॉन स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। सुरक्षित यातायात के लिए उन्हें भी अपनी बात रखने का अवसर दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना रोकने में स्कूली बच्चों की भूमिका अहम होती है । उन्होंने बच्चों से अपनी सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनने और समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने की अपील की। बच्चों द्वारा यातायात नियमों से संबंधित सवाल भी बच्चो ने किया, जिसका जवाब उन्होंने विस्तार पूर्वक दिया । उन्होंने बच्चों से कहा कि बिना लाइसेंस बनवाए कोई भी वाहन आपलोग ना चलाएं और अपने परिजनों को भी बिना हेलमेट के और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने ना दे। सतर्कता ही सभी के लिए सुरक्षा का माध्यम है। अपनी सुरक्षा अपने हाथ में होती है । वाहन चलाते समय शराब का सेवन कदापि न करें। इस अवसर पर एसपी ने बच्चों को विभिन्न पुलिस हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112, 1090, 1098, 1076 सहित अन्य नंबरों की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया। उन्होंने साइबर अपराध तथा उससे बचने के उपायों को भी बताया सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी पूर्वक करने के लिए भी बच्चों को जागरूक किया। इस दौरान एसपी ने बच्चों को साइबर क्राइम और महिला मिशन शक्ति की भी जानकारी दी। यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने कहा कि सभी को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग होना चाहिए। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होने का मतलब है कि आप अपनी जीवन की सुरक्षा के प्रति सजग है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर गौरव कुमार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और यातायात पुलिस कर्मी मौजूद थें।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !