Tuesday, July 14, 2026
Homeखेल-कूदद्रोणा तीरंदाजी अकादमी के तीरंदाज अमीषा ,रोहित का 37वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता...

द्रोणा तीरंदाजी अकादमी के तीरंदाज अमीषा ,रोहित का 37वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में हुआ चयन।

द्रोणा तीरंदाजी अकादमी के तीरंदाज अमीषा ,रोहित का 37 वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में हुआ चयन।

जमानिया- स्थानीय क्षेत्र स्थिति द्रोणा तीरंदाजी अकादमी के दो तीरंदाजों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं साथ ही गोवा राज्य के पोंडा स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में 37वीं नेशनल गेम्स चयन किया गया।जानकारी के अनुसार 29अक्टूबर से 7 नवांबर तक गोवा राज्य के पोंडा स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में 37वीं नेशनल खेल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। जिसमे अमीषा चौरसिया ,रोहित कुमार का चयन हुआ है । हाल ही में एशियन चैंपियनशिप के सिलेक्शन ट्रायल्स सोनीपत में हिस्सा लिया था। और राष्ट्रीय खेल में रिकर्व स्पर्धा के क्रमश बालक बालिका में वर्ग में प्रदेश का नेतृत्व करेंगे।

वहीं कोच सतीश दुबे की उपस्थिति में खिलाडी अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। वर्तमान में अमीषा भारतीय खेल प्राधिकरण रायपुर में कोच सतीश दुबे के साथ अभ्यासरत है वहीं रोहित कुमार खेलो इंडिया स्कीम के द्वारा झारखंड में अभ्यासरत है। मार्च महीने में आयोजित 36 वें नेशनल गेम्स गुजरात में भी कोच सतीश दुबे का चयन हुआ था और वे नेशनल गेम्स में पदक की प्रबल दावेदार है।

वही द्रोणा तीरंदाजी अकादमी के सचिव नंदू दुबे ने कहाँ कि गाजीपुर के तीरंदाज प्रायः प्रत्येक खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होते है हुए अपने ज़िले नाम रौशन कर रहे है साथ ही अध्यक्ष डॉ मुकेश सिंह ने भी खिलाड़ियों के सफल प्रयास व राष्ट्रीय खेलो में चयन से उत्साहित है और शुभकामनाए दी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !