थाना दिवस पर भू माफियाओ के विरूद्ध एन्टी भू माफिया एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश।
गाजीपुर- स्थानीय क्षेत्र अंर्तगत थाना भावरकोल में शनिवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में थाना दिवस कार्यक्रम का अयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनने के साथ ही शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। इस मौके पर थाना भवरकोल मे 05 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायत पत्र दिया जिसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भू माफियाओ के विरूद्ध एन्टी भू माफिया एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए कड़ी कार्यवाही करे और गरीबो के पट्टे आदि की भूमि पर कब्जा करने वालो के खिलाफ केस दर्ज कर तत्काल जेल भेजा जाय।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, क्षेत्राधिकारी भावरकोल, थाना प्रभारी, लेखपाल एंव अन्य अधिकारीगण एवं पुलिस विभाग से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
.

