Tuesday, September 1, 2026
Homeक्राइमदूध विक्रेता की दिनदहाड़े पीट-पीटकर हत्या ग्राम प्रधान सहित तीन लोग नामजद

दूध विक्रेता की दिनदहाड़े पीट-पीटकर हत्या ग्राम प्रधान सहित तीन लोग नामजद

गाजीपुर। सदर कोतवाली के अंतर्गत फाक्सगंज इलाके में सरेआम एक व्यक्ति की हत्या कर दीगई इस घटना से इलाके में दहशत का माहोल बना हुआ है।

बता दे की यह घटना गाज़ीपुर से है जहां मनबढ़ लोगो द्वारा एक दूध विक्रेता की लाठी डंडों से पीट कर निर्मम हत्या कर दी गई । जिसके बाद इलाके में सनसनी का माहोल बना हुआ है । बताया जा रहा है की कोतवाली क्षेत्र के फाक्सगंज इलाके में दूध विक्रेता की सरेआम मार पीट कर निर्मम हत्या की गई है।जिस वजह से लोगो में आक्रोश देखा जा रहा है। वही हत्या के पीछे किसी प्रकार के विवाद की आशंका बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है । वही बताया जा रहा है की करंडा थाना क्षेत्र के बक्शा गांव का सिंहासन यादव दूध विक्रेता है। उसकी कुछ दिन पूर्व खेत मे लगे पाइप लाइन को लेकर दबंगों से विवाद हुआ था। इस बात को लेकर कल भी दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद हुआ था। वही प्रतिदिन की तरह आज भी सिंहासन यादव दूध बेचने शहर की ओर आ रहा था,कि इसी दौरान सदर कोतवाली क्षेत्र के फाक्सगंज इलाके में दबंगों ने लाठी डंडे से पीट कर उसकी हत्या कर दी।जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वाली मृतक के परिजनों ने गांव के ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों पर नामजद हत्या का आरोप लगाया है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !