Wednesday, September 2, 2026
Homeक्राइम1170 ग्राम अवैध हेरोईन व एक सफारी वाहन के साथ 4 अभियुक्त...

1170 ग्राम अवैध हेरोईन व एक सफारी वाहन के साथ 4 अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। रामपुर माझा थाना पुलिस व स्वाट सर्विलांस टीम को बड़ी कामयाबी मिली।

बता दे की पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 1170 ग्राम अवैध हेरोईन जिसकी अनुमानित अन्तररार्ष्ट्रीय कीमत लगभग 01 करोड 10 लाख) बताई जा रही है। वही उसी के साथ एक सफारी गाड़ी भी अभियुक्तों को मलिकशाहपुर बहद रेलवे अण्डर पास थाना रामपुरमाँझा के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त राजेश सिंह यादव उर्फ रंगीला यादव पुत्र स्व0 सीताराम यादव निवासी ग्राम देवकली थाना रामपुर मांझा,अंकित सिंह पुत्र रविन्द्र नाथ यादव निवासी देवकली थाना रामपुर मांझा, मनोहर लाल पुत्र हीरा लाल ग्राम बिनोलिया थाना अकलेरा जनपद झालावाड़ राजस्थान व दुर्गा लाल पुत्र फूल सिंह निवासी जिकडिया थाना गाटोली जनपद झालावाड़ राजस्थान का निवासी है।
जानकारी के अनुसार मौके का फायदा उठाकर एक अभियुक्त सुभाष यादव पुत्र स्व0 सीताराम यादव निवासी ग्राम देवकली थाना रामपुर माझाँ भागने में सफल रहा।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक रामाश्रय राय प्रभारी स्वाट/सर्विलांस मय टीम व थानाध्यक्ष रामपुर माँझा जितेन्द्र कुमार मय टीम शामिल थे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !