Tuesday, September 1, 2026
Homeक्राइमदेशी शराब की दुकान से असलहा के बल पर बदमाशों ने की...

देशी शराब की दुकान से असलहा के बल पर बदमाशों ने की लूट

जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरूइन मोड़ के पीछे स्थित एक देशी शराब की दुकान से बुद्धवार की शाम करीब 7:30 बजे असलहा के बल पर बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया और फिर फरार हो गये।

बता दे की देशी शराब दुकान का सेल्समैन मनोज व सोनू ने बताया कि बुद्धवार की शाम करीब 7:30 बजे दो युवक ठेके पर लाल रंग के ग्लैमर बाइक से आये और शराब लिये और शराब लेने के बाद कुछ देर तक वही खड़े रहे। वहाँ मौजूद सभी ग्राहक शराब लेकर चले गये तो दोनों बदमाश काउण्टर पर आये और असलहा सटा दिये तथा दरवाजा खोलने के लिए कहे। मैं डर के कारण दरवाजा खोला तो वे सब अन्दर घुस गये दुकान में रक्खा पूरा 96 हजार कैश तथा एक एनरायड मोबाइल ले लिये। इसके बाद बगल में एक नमकीन दुकानदार का भी मोबाइल लेकर असलहा लहराते हुए नहर के रास्ते से नईबजार की तरफ फरार हो गये। इस सम्बन्ध में चौकी प्रभारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि लूट का मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है इसकी जाँच की जा रही है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !