Tuesday, July 14, 2026
Homeक्राइमआधा दर्जन से अधिक लोगों ने मिल कर एक युवक को पीटा...

आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मिल कर एक युवक को पीटा हालत गंभीर जिला अस्पताल रिफर

ज़मानिया मारपीट के दौरान व्यक्ति हुआ गम्भीर रुप से घायल, ईलाज के दौरान चिकित्सक ने किया रेफर।

जमानिया। नगर क्षेत्र के बियर की दुकान के सामने बुधवार की देर शाम करीब 10 बजे अज्ञात कारणों से आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मिल कर एक युवक को मार पीटकर अधमरा कर दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार नगर के चांदपुर नई बस्ती निवासी विजय चौधरी (35) को बियर की दुकान के पास अज्ञात आधा दर्जन से अधिक लोगों ने अज्ञात कारण से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे गाजीपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !