धामपुर स्थित शहीद पार्क में परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद को दी गयी श्रद्धान्जलि।
गाजीपुर- धामपुर स्थित शहीद पार्क में रविवार को परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के 58 वां शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में ज़िला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा श्रद्धान्जलि अर्पित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मोसीम रजा, ज़िला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धान्जलि अर्पित किया गया जिस दौरान उन्होंने बताया कि वर्ष 1965 के भारत और पाकिस्तान के बीच हुए भीषण युद्ध में पाकिस्तान को अमेरिका से मिले सात पैटर्न को नष्ट कर दिया था।
वहीं पूर्व राज्य मंत्री वक्फ हज अध्यक्ष मोहसिन रजा ने बताया कि ऐसे लोग देश की धरोहर होते हैं उनके लिए जो कुछ भी किया जाए वह कम होगा, देश के सच्चे सपूतों में इनकी गिनती होती है। वहीं सेना की तरफ से ब्रिगेडियर राजीव नारायण विशिष्ट सेवा मेडल की तरफ से लाए गए पुष्प चक्र को शहीद के प्रतिमा पर अर्पित किया।
39 जीआरसी की तरफ से बिरगेडिय राजीव नारायण विशिष्ट सेवा मेडल एवं कर्नल कुमार मनोज सिंह भी अन्य सेना के अधिकारी मौके पर उपस्थित थे। उन्होंने शहीद की प्रतिमा पर सलामी लेते हुए माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। हर साल आर्मी की तरफ से यहां पर बैंड की धुन और सलामी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने जखनिया विधायक वेदी राम ने से शहीद के सम्मान में गांव में वीर अब्दुल हमीद के नाम प्रवेश द्वार एवं शहीद के पार्क को पर्यटक स्थल की मांग शासन से कर रहा हूं ,इसकी आवाज मैं विधान सभा में उठा चुका हूं ,जल्द ही शासन से अनुमति मिल जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक वीर अब्दुल हमीद के पुत्र जैनुल हसन और उनके पोते परवेज आलम जी के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कमलेश सिंह , खंड विकास अधिकारी त्रिवेणी राम , डा. राम मनोहर लोहिया , लालजी यादव, अनिल यादव, जखनिया विधायक वेदी राम ग्राम सचिव राजकमल गौरव, सरवन सिंह ,सिटी हड्डी अस्पताल सर्जन डॉ केपी सिंह ,समाजसेवी अनिकेत चौहान ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर शहीद को श्रद्धांजलि दी।

