जमानिया (गाजीपुर) जमीन दिलाने के नाम पर धोखा धडी करने के आरोप में जमानिया कोतवाली पुलिस ने एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अभईपुर गांव निवासी ममता तिवारी पत्नी प्रविंद कुमार तिवारी ने विपक्षी पूनम पाण्डेय पत्नी विनोद पांडेय निवासी मुरारी चौक, छित्तूपुर (वैष्णव नगर) वाराणसी के खिलाफ जमानिया कोतवाली में लिखित तहरीर देकर अवगत कराया है कि विपक्षी पूनम पांडेय द्वारा हमें 500 वर्ग फुट जमीन, लालजी पटेल से दिलाने के नाम पर हमसे तीन बार में क्रमशः 23 अगस्त को ढाई लाख, 28 जुलाई को तीन लाख रुपये तथा 28 नवंबर 2022 को चार लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराया। जबकि लाल जी पटेल ने जमीन दूसरे व्यक्ति को बिक्री कर दिया।
इसके बाद भी विपक्षी पूनम पाण्डेय सांत्वना देती रही कि उस जमीन के बदले अपनी जमीन दे दूंगी बावजूद इसके आज तक न जमीन दे रही है न ही पैसा दे रही। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर मांग किया कि विपक्षी पूनम पाण्डेय पर धोखाधड़ी के तहत कार्रवाई करते हुए सम्पूर्ण धनराशि (साढ़े नौ लाख) ब्याज सहित दिलाई जाए। इस संबंध में कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

