जमानियां। पशु अस्पताल में गुरुवार को राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत प्रशिक्षित मैत्री कृत्रिम गर्भाधान पशु मित्रों ने 3 वर्ष की बकाया मानदेय की मांग को लेकर कार्य का बहिष्कार करते हुए विरोध जताया।

ब्लाक अध्यक्ष तहसील प्रभारी मंत्री हरेंद्र यादव ने बताया की कार्यकर्ता लगन के साथ ग्राम ग्राम पहुंचकर कृत्रिम गर्भाधान के लिए किसानों के दरवाजे पर दुधारू पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान के लिए कार्य करते आ रहे है। लेकिन विभाग द्वारा 3 वर्ष का बकाया मानदेय का अब तक भुगतान नहीं किया गया। राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत कृत्रिम गर्भाधान के संबंध में शासन से एल एन 2 फ्री मिलता है। तथा प्राइवेट मैत्री किसान के दरवाजे पर जाकर कृत्रिम गर्भाधान किया जाता है। लेकिन 3 साल से कार्य का भुगतान नहीं किया जा रहा है। बकाया मानदेय को लेकर अवधेश यादव, अनिल कुमार, सत्येंद्र, राम बच्चन सिंह, संजीव, संतोष, गंगा सागर, दिनेश, पप्पू,मुनीब राम, हरीचंद्र कुशवाहा, राजू यादव, प्रमोद यादव, श्रीकांत, राकेश कुमार आदि पशु मित्रों ने गुरुवार को कार्य का बहिष्कार किया और मांग किया की जब तक 3 साल का बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता। तब तक कार्य नहीं करेंगे। जिसके बाद इस दौरान पशु चिकित्सक बृजेश कुमार को मांग पत्र सौंपा। इस बाबत पशु चिकित्सक बृजेश कुमार ने बताया की कार्यकर्ताओं द्वारा मिले मांग पत्र को जिला पशु अधिकारी को अवगत कराई जाएगी।

